Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51300 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी का रेट 67400 के ऊपर चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 51,342 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,564 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 222 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51136 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,029 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,507 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30025 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67,426 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 68,005 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 579 रुपये की गिरावट आई।