Gold Silver Price Today 6th May: सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट देखने को मिली। ज्वैलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 288 रुपये गिरकर 51,499 रुपये पर खुला। कल ये 51,787 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 62,358 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
52,000 के करीब आया सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव 51,499 रुपये पर खुला। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,499 रुपये पर बंद हुआ था। आज रेट में 288 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,243 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,127 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,587 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,098 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,358 रुपये रहा। चांदी का कल गुरुवार को दाम 63,331 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 973 रुपये की गिरावट आई।
आज ज्वैलरी बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई।