Get App

Gold Silver Price: सोना 50,000 और चांदी 64 हजार के पार, Gold ने फिर लगाई लंबी छलांग

Gold Price Today 15th February: सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंच गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 1:02 PM
Gold Silver Price: सोना 50,000 और चांदी 64 हजार के पार, Gold ने फिर लगाई लंबी छलांग
Gold Silver Price: सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार, Gold ने फिर लगाई लंबी छलांग

Gold Price Today 15th February: सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंच गए हैं। देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 50,300 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। सोना आज 604 रुपये चढ़कर 50,356 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 64440 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 50,356 रुपये पर खुला। बीते सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49,752 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 604 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,154 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,126 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,767 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,458 रुपये रहा।

चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें