Gold Price Today 22th February: सर्राफा बाजार में सोना एक बार फिर 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये से ऊपर चल रहा है। सोना आज 458 रुपये चढ़कर 50547 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 64,656 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 50,547 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,089 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 458 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,345 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46301 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,910 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,570 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 64,656 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 63,661 रुपये रहा। चांदी में 995 रुपये की तेजी आई।
IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव