Gold Silver Price: एक बार फिर 50,000 के पार पहुंचा सोना, जानें आज कितना चढ़ा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Today 18th February: सर्राफा बाजार में सोना एक बार फिर 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंच चुकी है

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 12:51 PM
सोने के भाव में आज फिर आई तेजी

Gold Price Today 18th February: सर्राफा बाजार में सोना एक बार फिर 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंच चुकी है। 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये से ऊपर चल रहा है। सोना आज 105 रुपये चढ़कर 50,214 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 64,133 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 50,214 रुपये पर खुला। बीते गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,109 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 105 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,013 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,996 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,661 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,375 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 64,133 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 63,785 रुपये रहा। चांदी में  348 रुपये की तेजी आई।

आज का भाव

IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव

मेटल 18 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 17 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50214 50109 105
Gold 995 (23 कैरेट) 50013 49908 105
Gold 916 (22 कैरेट) 45996 45900 96
Gold 750 (18 कैरेट) 37661 37582 79
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29375 29314 61
Silver 999 64133 Rs/Kg 63785 Rs/Kg 348 Rs/Kg


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।