Gold Silver Price: सोने के भाव में आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ Gold

Gold Price Today 16th February: कल सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंचने के बाद आज कीमतों में गिरावट नजर आई

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 12:33 PM
Gold Silver Price: सोने के भाव में आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ Gold

Gold Price Today 16th February: कल सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंचने के बाद आज कीमतों में गिरावट नजर आई। 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये के नीचे आ गया। सोना आज 138 रुपये गिरकर 49,440 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 63,045 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 49,440 रुपये पर खुला। बीते सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49,578 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 138 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,242 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,287 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,080 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,922 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63,045 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 63,105 रुपये रहा। चांदी में  60 रुपये की गिरावट आई।

आज का भाव

IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव

मेटल 16 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 15 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 49440 49578 -138
Gold 995 (23 कैरेट) 49242 49379 -137
Gold 916 (22 कैरेट) 45287 45413 -126
Gold 750 (18 कैरेट) 37080 37184 -104
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28922 29003 -81
Silver 999 63045 Rs/Kg 63105 Rs/Kg -60 Rs/Kg

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।