Gold Price Today 14th February: सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 64 हजार के पार पहुंचने को तैयार हैं। देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 49,700 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 1,716 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 819 रुपये चढ़कर 49,739 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 63, 869 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 49,739 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,920 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 819 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,540 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,561 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 37,304 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,097 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63,869 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 62,157 रुपये रहा। चांदी में 1,712 रुपये की तेजी आई।
IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव