Gold Silver Price: सोने-चांदी के दामों में आई तेजी, जानें ज्वैलरी बाजार में आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 2:10 PM
Gold Silver Price: आज सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी  नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,422 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,347 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 67,063 रुपये चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,422 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,347 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 75 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51216 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,103 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,567 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30082 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 29 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51422 51347 75
Gold 995 (23 कैरेट) 51216 51141 75
Gold 916 (22 कैरेट) 47103 47034 69
Gold 750 (18 कैरेट) 38567 38510 57
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30082 30038 44
Silver 999 67063 Rs/Kg  66933 Rs/Kg 130 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67063 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 66,933 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 130 रुपये की तेजी आई।

आज सोनो-चांदी के भाव में आई तेजी आज सोनो-चांदी के भाव में आई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।