Gold Silver Price: 10 ग्राम सोने का भाव आया 52000 रुपये के करीब, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 2:32 PM
Gold Silver Price: आज सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी  नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 52000 रुपये  के करीब चल रहा है। कल सोने का भाव 51818 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 68,864 रुपये चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,992 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,818 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 174 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51784 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,625 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,994 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30415 रुपये रहा।


आज का भाव

मेटल 25 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51992 51818 174
Gold 995 (23 कैरेट) 51784 51611 173
Gold 916 (22 कैरेट) 47625 47465 160
Gold 750 (18 कैरेट) 38994 38864 130
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30415 30314 101
Silver 999 68864 Rs/Kg  67864 Rs/Kg 1000 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 68864 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67,864 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 1000 रुपये की तेजी आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।