Gold Price Today 7th February: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन सोमवार को कीमतों में बेहद मामूली तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,200 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 404 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 2 रुपये चढ़कर 48,275 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 61,331 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,275 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,275 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 2 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,082 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,220 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,206 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,241 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,331 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 60,927 रुपये रहा। चांदी में 404 रुपये की तेजी आई।