Gold Silver Price: आज सोने का भाव में आज फिर रही तेजी, 44601 रुपये रहा 22 कैरेट गोल्ड का दाम

Gold Price Today 9th February: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 1:17 PM
Gold Price Today: सोने-चांदी ने फिर लगाई छलांग

Gold Price Today 9th February:  देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,691 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 845 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 247 रुपये चढ़कर 48,691 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 62,463 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,691 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,496 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 247 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,496 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,601 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,518 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,484 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,463 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 61,618 रुपये रहा। चांदी में 845 रुपये की तेजी आई।

मेटल 8 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 7 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48691 48444 247
Gold 995 (23 कैरेट) 48496 48250 246
Gold 916 (22 कैरेट) 44601 44375 226
Gold 750 (18 कैरेट) 36518 36333 185
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28484 28340 144
Silver 999 62463 Rs/Kg 61618 Rs/Kg 845 Rs/Kg

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।