Gold Price Today 9th February: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,691 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 845 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 247 रुपये चढ़कर 48,691 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 62,463 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
