Gold Silver Price: सोने के भाव में तेजी, 49000 रुपये के करीब पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today 10th February: देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 12:45 PM
Gold Price Today: आज फिर सोना हुआ महंगा

Gold Price Today 10th February:  देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को कीमतों में तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,900 रुपये के ऊपर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में 141 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोना आज 268 रुपये चढ़कर 48,933 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 62,528 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,933 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,665 रुपये पर बंद हुआ था। आज दाम में 268 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,737 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,823 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,700 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,626 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,528 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 62,387 रुपये रहा। चांदी में 141 रुपये की तेजी आई।

आज का भाव

IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव

धातु और उसकी शुद्धता 10 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) 9 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48933 48665 268
Gold 995 (23 कैरेट) 48737 48470 267
Gold 916 (22 कैरेट) 44823 44577 246
Gold 750 (18 कैरेट) 36700 36499 201
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28626 28469 157
Silver 999 62528 Rs/Kg 62387 Rs/Kg 141 Rs/Kg

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।