Google Pay और PhonePe पर कभी न करें ऐसी गलती, दूसरे के अकाउंट में पैसे हो जाएंगे ट्रांसफर

Google Pay और PhonePe में UPI ID बनाते हैं तो एक अलग पता होता है। लेकिन यह पता कई बार आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जानिए कैसे

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 3:00 PM
UPI को साल 2016 में लॉच किया गया था। इसे पेमेंट के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

इन दिनों डिजिटल के जरिए पेमेंट को बढ़ावा मिला है। UPI के जरिए यह और आसान हो गया है। UPI देश का सबसे पॉपुलर पेमेंट ऑप्शन है। इसे साल 2016 में लॉन्च किया गया था। पेमेंट के लिए सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल होता है। अब एक व्यक्ति कई UPI ID बना सकता है। साथ ही इस UPI Id को अलग-अलग बैंक अकाउंट से भी जोड़ा जा सकता है। बता दें कि गूगल पे और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म पर आप बैंक अकाउंट्स की इन अलग-अलग यूपीआई आईडी को जोड़ सकते हैं। जब आप UPI ID जनरेट करते हैं, तो पता भी अलग होता है। यह सबसे बड़ी समस्या है।

Google Pay और PhonePe पर जब आप UPI ID क्रिएट करते हैं तो अलग-अलग एड्रेस होता है। लेकिन यही एड्रेस कई बार जी का जंजाल बन सकते हैं। इसकी वजह ये है कि अलग-अलग UPI ID याद रखना भी काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसा ही आसान तरीका बता रहे हैं। जिसके जरिए आप आसानी से अलग-अलग UPI ID डिलीट कर सकते हैं।

जानिए फोन पे पर UPI ID कैसे करें डिलीट


PhonePe पर आमतौर पर UPI ID '971XXXX@ybl' करके बनती है। जबकि गूगल पे पर UPI ID आपके नाम के हिसाब से बनती है। Google Pay पर 'JaisinXXX@okicici' करके बनती है। PhonePe App पर आईडी डिलीट करने के लिए सबसे ऊपर लेफ्ट साइड पर प्रोफाइल पर क्लिक करें। फिर उस बैंक अकाउंट पर क्लिक करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं। अंदर आपको UPI ID सेक्शन में सभी UPI ID दिखने लगेंगी। सीधे हाथ की तरफ आपको Delete Button नजर आएगा। उस पर क्लिक करके आप आसानी से UPI ID डिलीट कर सकते हैं।

PF में पैसा जमा करते हैं तो जानिए कैसे EPFO का ई-नॉमिनशेन कर सकते हैं, नहीं कराया तो फंस जाएंगे पैसे

GooglePay पर UPI ID कैसे करें डिलीट?

GooglePay पर UPI ID डिलीट करने का प्रोसेस काफी सरल है। Google Pay ऐप में जाने के बाद सबसे ऊपर सीधी तरफ प्रोफाइल नजर आएगा। इसके बाद बैंक अकाउंट्स में जाएं। इसके बाद जिस बैंक अकाउंट को आप डिलीट करना चाहते हैं। उस पर क्लिक करें। यहां आपको Manage UPI ID पर क्लिक करना होगा। अब आप सभी UPI ID देख सकते हैं। UPI ID के सीधी तरफ आपको Delete Button नजर आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।