Google Pay, PhonePe, Paytm UPI आदि के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। कई बार इंटरनेट न होने या मोबाइल डेटा नहीं होने के कारण आपका पेमेंट अटक जाता है। कभी कभी इंटरनेट कनेक्शन या मोबाइल डेटा धीमा होने पर आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के भी पेमेंट कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के भी आप पेमेंट किस तरीके से कर सकते हैं।
