Government Apps: फोन पर हमेशा रखें ये सरकारी ऐप, बचेगी मोटी रकम, घर बैठे होंगे ढेरों काम

Government Mobile Apps: कई ऐसे सरकारी ऐप हैं, जिन्हे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके मोबाइल में ऐसे ऐप हैं तो कई बड़े काम घर बैठे आसानी से हो जाएंगे। इनमें उमंग ऐप, आधार ऐप, डिजी लॉकर ऐप जैसे कई सरकारी ऐप हैं। इन ऐप के होने से सरकारी दफ्तर के चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
Government Mobile Apps: सरकारी डिजीलॉकर ऐप बेहद उपयोगी। इसमें अपने कई दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं।

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसका इस्तेमाल खरीदारी से लेकर बैंकिंग तक हर चीज के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकार ने भी कई ऐसे मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं। जिससे जीवन और ज्यादा आसान हो जाता है। अगर आपके पास ये सरकारी ऐप, तो ये समझिए कि कड़ी बड़ी मुसीबतें टल गई। इतना ही नहीं इन सरकारी ऐप से मोटी रकम की बचत भी होगी। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी बच जाएंगे।

दरअसल, आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अपने दस्तावेज भूल जाते हैं। वैसे भी इन दिनों हर काम ऑनलाइन होने लगा है। ऐसे में ऑनलाइन के इस जमाने में ये सरकारी ऐप किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। इनमें उमंग ऐप, आधार ऐप, डिजी लॉकर ऐप जैसे कई सरकारी ऐप शामिल हैं।

UMANG


उमंग एक ऐसा सरकारी ऐप है। इसकी मदद से यूजर एक ही जगह से कई जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। Aadhaar Card, Digi Locker, पासपोर्ट के अलावा EPFO समेत अन्य कई सरकारी सर्विसेज के लिए अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही ऐप में सभी को इंटीग्रेट कर दिया गया है। जिससे अलग-अलग कामों के लिए आपको अलग-अलग Mobile Apps की जरूरत ना पड़े।

एमआधार ऐप (mAadhaar App)

एमआधार ऐप से आप अपने आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल आधार कार्ड डाउनलोड करने से लेकर आधार कार्ड अपडेट में किया जाता है। साथ ही आधार कार्ड की मौजूदा स्थिति का पता लगाया जा सकता है। mAadhaar से आप ऑनलाइन मोड में आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कई अन्य कामकाज भी कर सकते हैं।

डिजीलॉकर ऐप

DigiLocker एक डिजिटल लॉकर है। जिसमें आप अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। साथ ही इसम कहीं से ऑनलाइन मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि डिजीलॉकर के डॉक्यूमेंट को आधिकारिक तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस ऐप का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों को स्टोर कर सकते हैं।

MyGov

MyGov ऐप के जरिए आप सरकार को अपनी राय दे सकते हैं। यह ऐप काफी कमाल का है। इसके साथ ही इस ऐप के जरिए सरकार की कई तरह की योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

mParivahan App

mParivahan ऐप के जरिए आप अपने व्हीकल से जुड़ी सभी डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करके आप व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही चालान का भुगतान करने और व्हीकल की डिटेल्स अपडेट करने के लिए भी आप ये ऐप यूज कर सकते हैं।

FASTag में बैलेंस का झंझट खत्म, टोला प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी, RBI ने बना दिया यह नियम

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Aug 26, 2024 2:44 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।