EPFO ने बदले पेंशन के 5 बड़े नियम, जानिए कैसे होगा कर्मचारियों को फायदा

EPFO: अगर आप सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईम्पलॉयी पेंशन स्कीम में 5 बड़े बदलाव किए हैं

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
EPFO: अगर आप सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है।

EPFO: अगर आप सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईम्पलॉयी पेंशन स्कीम में 5 बड़े बदलाव किए हैं, जो आपकी भविष्य की पेंशन पर सीधा असर डालेगी।

1. अब पेंशन औसत वेतन पर आधारित होगी

पहले पेंशन की गणना कर्मचारी के आखिरी वेतन पर की जाती थी। अब इसे पिछले 60 महीनों यानी 5 साल के औसत वेतन के आधार पर तय किया जाएगा। इससे उन कर्मचारियों को फायदा होगा जिनका वेतन धीरे-धीरे बढ़ा है। यह नियम 1 सितंबर 2014 से लागू है, लेकिन अब EPFO ने इस प्रोसेस को आसान कर दिया है ताकि हर कर्मचारी को सही पेंशन मिले।


2. पेंशन की अधिकतम लिमिट बढ़ाकर ₹15,000 प्रति माह

पहले अधिकतम पेंशन ₹7,500 प्रति माह तक सीमित थी। अब EPFO ने इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये महीना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। इससे उन रिटायर कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिनकी सैलरी तो ज्यादा थी लेकिन पेंशन लिमिट की वजह से उन्हें कम रकम मिलती थी।

3. अब 50 साल की उम्र से मिलेगी पेंशन

पहले पेंशन निकालने की न्यूनतम उम्र 58 साल थी, जिसे घटाकर 50 साल कर दिया गया है। यानी अब कर्मचारी 50 साल की उम्र से भी पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, जल्दी पेंशन लेने पर अमाउंट थोड़ी कम हो सकती है।

4. अब ऑनलाइन मिलेगा पेंशन क्लेम

EPFO ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया है। अब पेंशन क्लेम से जुड़े सभी प्रोसेस जैसे फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और अप्रूवल EPFO की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से पूरी की जा सकती हैं। पहले पेंशन क्लेम आने में महीनों लगते थे, अब यह प्रक्रिया कुछ हफ्तों में पूरी होगी।

5. नौकरी बदलने पर भी पेंशन में नहीं होगा नुकसान

EPFO ने पेंशन पोर्टेबिलिटी को आसान बना दिया है। अब अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है, तो उसकी पिछली सर्विस अपने आप नई नौकरी के रिकॉर्ड से जुड़ जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।