Small Savings Schemes: केंद्र सरकार ने आम निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। लगातार पांचवी तिमाही सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। अगली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2023 के लिए इनकी दरों में 20 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 29 सितंबर को वित्त मंत्रालय ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक पांच साल की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज की दरें 6.5 फीसदी से बढ़कर 6.7 फीसदी कर दी गई हैं।
