HDFC Bank ने वीजा नेटवर्क पर लॉन्च किया अपना पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक- HDFC बैंक ने अपना पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड 'PIXEL' लॉन्च किया है। यह कार्ड वीजा नेटवर्क के साथ लॉन्च किया गया है। HDFC बैंक का यह वर्चुअल क्रेडिट कार्ड दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है: पिक्स्ल प्ले (PIXEL Play) और पिक्स्ल गो (PIXEL Go)। यूजर्स कार्ड में अपने हिसाब से ऑफर और बेनिफिट का विकल्प चुन सकते हैं

अपडेटेड May 14, 2024 पर 7:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC बैंक ने बताया कि डिजिटल क्रेडिट कार्ड में स्वाइप और टैप के जरिये भुगतान की सुविधा भी मौजूद है

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक- HDFC बैंक ने अपना पहला वर्चुअल क्रेडिट कार्ड 'PIXEL' लॉन्च किया है। यह कार्ड वीजा नेटवर्क के साथ लॉन्च किया गया है। HDFC बैंक का यह वर्चुअल क्रेडिट कार्ड दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है: पिक्स्ल प्ले (PIXEL Play) और पिक्स्ल गो (PIXEL Go)। यूजर्स कार्ड में अपने हिसाब से ऑफर और बेनिफिट का विकल्प चुन सकते हैं।

कस्टमर्स बैंक के पेजैप (PayZapp) ऐप्लिकेशन पर कार्ड को रजिस्टर कर सकते हैं, जिसे डिजिटल तरीके से भी मैनेज किया जा सकता है। बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पेजैप ऐप्लिकेशन के जरिये क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कार्ड कंट्रोल, रिवॉर्ड, EMI डैशबोर्ड, नोटिफिकेशन, स्टेटमेंट, रीपेमेंट, विवाद, हॉटलिस्टिंग आदि सुविधाएं मिल सकती हैं।

बैंक ने बताया कि डिजिटल क्रेडिट कार्ड में स्वाइप और टैप के जरिये भुगतान की सुविधा भी मौजूद है। HDFC बैंक में कंज्यूमर फाइनेंस-पेमेंट्स (डिजिटल बैंकिंग एंड टेक्नोलॉजी) के कंट्री हेड पराग राव ने बताया कि फिलहाल इस कार्ड को वीजा नेटवर्क के साथ लॉन्च किया गया है बाद में इसे अन्य नेटवर्क के साथ भी लॉन्च किया जाएगा। जनवरी 2024 में HDFC बैंक 2 करोड़ क्रेडिट कार्ड के आंकड़े को पार करने वाला पहला बैंक बन गया था। बैंक ने 2001 में अपना क्रेडिट कार्ड बिजनेस शुरू किया था और 2017 में इससे 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। बैंक ने छह साल में इस आंकड़े को डबल कर लिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।