जीवन बीमा निगम (LIC) के पॉलिसीधारकों को IPO में हिस्सा लेने के लिए पहले अपना पैन अपडेट करना होगा। दरअसल, एलआईसी के आईपीओ इश्यू साइज का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व है। LIC ने कहा है कि एलआईसी के किसी भी आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीधारक चेक कर लें कि रिकॉर्ड में दिये पैन की जानकारी सही है या नहीं। वह पैन की जानकारी को अपडेट कर लें।
अगर किसी पॉलिसीधारक के पास वर्तमान में वैलिड डीमैट अकाउंट नहीं है, तो उसे अपने खर्च पर खोलने का प्लान कर लेना चाहिए। कॉरपोरेशन ने साफ कहा कि डीमैट अकाउंट खोलने और पैन अपडेट करने में जो भी खर्च आएगा वह पॉलिसीहोल्डर उठाएगा। कॉरपोरेशन कोई भी खर्च नहीं उठाएगा।
LIC पॉलिसीधारकों के लिए अपनी वेबसाइट पर PAN अपडेट करने का विज्ञापन चला रहा है।
-पॉलिसियों की सूची के साथ अपना पैन कार्ड रखें।
-एलआईसी द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
अगर आपका पैन कार्ड नंबर LIC के डेटाबेस में नहीं है तो ऐसे कर सकते हैं अपडेट
1) एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाएं
2) ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
3) ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन पेज पर आगे बढ़ें पर क्लिक करें। पंजीकरण पृष्ठ पर, 'आगे बढ़ें' बटन पर टैप करें।
4) अपना ईमेल पता, पैन, मोबाइल नंबर और एलआईसी पॉलिसी नंबर की जानकारी भरें।
5) बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।
6) अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP के लिए रिक्वेस्ट करें।
7) एक बार जब आप OTP मिल जाए तो उसे भरें और सबमिट कर दें।
8) फॉर्म जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन के सफल होने का मैसेज आएगा।
पैन-एलआईसी की जांच ऐसे करें
1) https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं।
2) पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन जानकारी, साथ ही कैप्चा दर्ज करें। फिर सबमिट बटन दबाएं।
योजना के अनुसार एलआईसी के आईपीओ इश्यू साइज का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्वड होंगे। सरकार पहले ही वित्त अधिनियम 2022 के माध्यम से प्रस्तावित आईपीओ के लिए एलआईसी अधिनियम में आवश्यक विधायी संशोधन ला चुकी है। इस साल फरवरी में अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि एलआईसी का आईपीओ 2021-22 में जारी किया जाएगा।