Post Payments Bank doorstep banking service: अगर आप अपने घर के दरवाजे पर ही बैंक की सभी सुविधा चाहते हैं तो इंडिया पोस्ट आपको इसका मौका दे रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) इंडिया पोस्ट का एक डिविजन है जो अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा देता है। IPPB के साथ भारतीय ग्राहक मामूली सर्विस चार्ज के साथ डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। डोरस्टेप सर्विस के जरिये ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी तमाम सर्विस ले सकते हैं। डोरस्टेप सर्विस लेने के लिए रिक्वेस्ट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। जानें तरीका..
IPPB के साथ डोरस्टेप बैंकिंग अनुरोध ऑनलाइन बुक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें..
आप सीधे https://ccc.cept.gov.in/ServiceRequest/request.aspx इस लिंक पर क्लिक करें और नाम, पता, पिन कोड, ईमेल पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।
नीचे दिए गए ड्रॉप-डाउन बॉक्स से उस सेवा का चयन करें जिसे आप अपने दरवाजे पर बुक करना चाहते हैं।
अब दूसरे ड्रॉप डाउन बॉक्स का चुनाव करें और 'रिक्वेस्ट ओटीपी' पर क्लिक करें।
दिये गए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।
दिये गये बॉक्स में ओटीपी दर्ज भरें और वैरिफाई करें। अब आपकी बुकिंग हो गई है।
आपके मोबाइल नंबर पर बुकिंग का कन्फर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा।
IPPB की वेबसाइटे के मुताबिक आपको सर्विस न्यूनतम T+2 यानी ट्रांजेक्शन करने के दो दिन में या अधिकतम 10 दिन मं मिल सकती है। ग्राहक अनपी सुविधा के मुताबिक समय चुन सकते हैं। वह सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच का समय चुन सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 20 रुपये और जीएसटी देना होगा।
खाता संबंधी सेवाएं: आईपीपीबी और डाकघर खाते का लिंकेज, पैन/नॉमिनी अपडेट करना, खाते की जानकारी आदि।
अन्य बैंकों के पास आधार से जुड़े खातों तक पहुंच।
थर्ड पार्टी सर्विस जैसे बीमा, म्यूचुअल फंड्स, वित्तीय सेवाएं, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट, डिजिटल
लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना आदि।