PM Kisan Yojana: तुरंत कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी 11वीं किस्त

PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि योजना की 10वीं किस्‍त 1 जनवरी को किसानों के खाते में आ चुकी है

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Yojana: तुरंत कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी 11वीं किस्त

How to complete e-KYC in PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि योजना की 10वीं किस्‍त 1 जनवरी को किसानों के खाते में आ चुकी है। अब जिन किसानों को 10वीं किस्त मिल चुकी है वह 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगली किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं की है तो करा लें। वरना आपकी 11वीं किश्त अटक जाएगी। मोदी सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है।

सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए आधार e-KYC अनिवार्य कर दी है। बिना इसके किसानों को अपनी 11वीं किस्त नहीं मिलेगी। पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा। ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं।

जानें ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं e-KYC


इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

अब आप अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें

इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें

अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आएगा।

अगर Invalid लिखा हुआ आया तो आपकी 10वीं किश्त लटक सकती है।

अब आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा और इसे ठीक कराना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।