Home Loan Interest Rate: रिजर्व बैंक (RBI) का रेपो रेट बढ़ाने का असर दिखने लगा है। RBI ने कल अचानक रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और कैश रिजर्व रेशो में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद से ही बैंकों ने भी कर्ज पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। आज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन मंहगा कर दिया है। इन दोनों बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों (external benchmark linked loan interest rates - EBLR) में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों बैंकों के ऐसा करने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा।
ICICI बैंक ने बढ़ाया I-EBLR
प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने अपनी बेवसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि RBI की पॉलिसी रेपो रेट के मुताबिक बैंक ने एक्टरनल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (I-EBLR) बढ़ा दिये हैं। बैंक ने इसे 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। अब ये बढ़कर 8.10 फीसदी हो गया है। ये दरें 4 मई से लागू हो चुकी है।
BOI ने भी सभी तरह के रिटेल लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर दिया है। अब बैंक ऑफ बड़ौदा की बढ़ी दरें 5 मई यानी आज से लागू हो गई हैं।
जानें क्या है एक्सटर्नल बेंचमार्क लोन
RBI ने एक अक्टूबर 2019 से फ्लोटिंग रेट वाले सभी नए पर्सनल या रिटेल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट किसी लोन पर ब्याज की न्यूनतम दर होती है। एक्सटर्नल बेंचमार्क में आरबीआई Repo Rate भी शामिल है।
इन बैंकों ने भी महंगे किए लोन
Yes Bank ने भी रिटेल लोन होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन महंगे करने की घोषणा कर दी। Yes Bank ने MCLR 6.85 फीसदी कर दिया है। एक महीने का MCLR 7.30 फीसदी है। तीन महीने का MCLR 7.45 फीसदी है जबकि छह महीने का MCLR 8.25 फीसदी है। यस बैंक की वेबसाइट के अनुसार एक साल की अवधि के लिए MCLR 8.60 प्रतिशत है। बीते महीने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने MCLR रेट को बढ़ा दिया है।