Get App

ICICI Bank और बैंक ऑफ बड़ौदा का महंगा हुआ लोन, जानें कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI

RBI ने कल अचानक रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और कैश रिजर्व रेशो में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2022 पर 12:01 PM
ICICI Bank और बैंक ऑफ बड़ौदा का महंगा हुआ लोन, जानें कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन मंहगा कर दिया है।

Home Loan Interest Rate: रिजर्व बैंक (RBI) का रेपो रेट बढ़ाने का असर दिखने लगा है। RBI ने कल अचानक रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और कैश रिजर्व रेशो में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद से ही बैंकों ने भी कर्ज पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। आज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन मंहगा कर दिया है। इन दोनों बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों (external benchmark linked loan interest rates - EBLR) में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों बैंकों के ऐसा करने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा।

ICICI बैंक ने बढ़ाया I-EBLR

प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने अपनी बेवसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि RBI की पॉलिसी रेपो रेट के मुताबिक बैंक ने एक्टरनल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (I-EBLR) बढ़ा दिये हैं। बैंक ने इसे 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। अब ये बढ़कर 8.10 फीसदी हो गया है। ये दरें 4 मई से लागू हो चुकी है।

BOI ने भी महंगा किया लोन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें