ICICI Bank Credit Card: ICICI बैंक का Coral RuPay क्रेडिट कार्ड लॉन्च, ग्राहकों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

ICICI Bank Credit Card: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से आईसीआईसीआई बैंक ने रुपे नेटवर्क के क्रेडिट कार्ड्स की नई सीरिज लॉन्च की है

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 3:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ICICI Bank के RuPay क्रेडिट कार्ड सीरिज में कोरल कार्ड शामिल हो गया है।

ICICI Bank Credit Card: देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल ICICI बैंक ने RuPay नेटवर्क पर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India - NPCI) के साथ पार्टनरशिप की है। इस नेटवर्क पर कई क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए जाएंगे। बैंक ने RuPay क्रेडिट कार्ड सीरिज में कोरल कार्ड लॉन्च किया है। इसके साथ ही बैंक जल्द ही रुबिक्स (Rubyx) और सेफिरो (Sapphiro) वेरिएंट लॉन्च करेगा।

मिलेगा एक्सीडेंट कवर

बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि कोरल RuPay क्रेडिट कार्ड एक कॉन्टेक्टलैस कार्ड है। जिससे कार्ड होल्डर्स शॉपिंग, रेस्टोरेंट, बिलों के भुगतान, पेट्रोल और डीजल भरवाने, घरेलू उड़ानों या रेल टिकट बुक कराने के दौरान रिवॉर्ड पॉइंट्स के साथ ही कुछ विशेष छूट मिलेगी। इसके साथ ही RuPay नेटवर्क कार्ड में कार्ड होल्डर्स को दुर्घटना बीमा कवर भी दिया जा रहा है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड, पेमेंट सलूशन और मर्चेंट इकोसिस्टम की चीफ सुदीप्ता रॉय (Sudipta Roy) ने कहा है कि ICICI बैंक हमेशा अपने ग्राहकों के लिए नए, शानदार और बेहतर मूल्य प्रस्ताव पेश करने में सबसे आगे रहा है।

New Tax Regime: अगर भर रहे हैं बिलेटेड रिटर्न तो नहीं मिलेगा कम टैक्स रेट का फायदा


NPCI के साथ मिलाया हाथ

रॉय ने आगे कहा कि RuPay नेटवर्क पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए NPCI के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। एडवांस तकनीक से लैस एक भारतीय कार्ड पेमेंट नेटवर्क है। इस पार्टनरशिप ने ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को RuPay के विशेष ऑफर्स के साथ जोड़ दिया है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा।

मिलेंगी ये सुविधाएं

इस कार्ड पर खर्च किए हर 100 रुपये पर ग्राहकों को 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा (ईंधन को छोड़कर)।

बीमा से जुड़ी पेमेंट पर खर्च किए हर 100 रुपये पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा।

1 साल में कार्ड से 2 लाख रुपये का खर्च करने पर 2000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। इसके साथ ही कार्डहोल्डर्स को हर बार 1 लाख रुपये खर्च करने पर 1,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। (इन रिवॉर्ड पॉइंट्स की अधिकतम सीमा 10,000 होगी)

देश के सभी डोमेस्टिक एयरपोर्ट और रेलवे के लाउंज में फ्री प्रवेश मिलेगा।

BookMyShow पर मूवी टिकट बुकिंग पर खास छूट मिलेगी।

कार्डहोल्डर्स को 2 लाख रुपये का एकसीडेंट बीमा कवर मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।