ईयर एंड पर देश-विदेश घूमना है तो कहां मिलेगा सस्ता टूर? ट्रैवल में किन बातों का रखना है ध्यान?

विदेशी टूर में टूरिस्टों को लोकल सिम कार्ड का इस्तेमाल करना। जहां ज्यादा टूरिस्ट जाते हैं वो जगह सेफ होती है। जहां जाना है उसके बारे में रिसर्च करें। अच्छे होटल, इंफ्रा वाली जगह पर जाना चाहिए। अपने डॉक्यूमेंट्स की कॉपी साथ जरूर रखनी चाहिए। टूरिस्ट हेल्पलाइन का नंबर जरूर रखना चाहिए। डेस्टिनेशन पर दिन में पहुंचना अच्छा होता है

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 12:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पैकेज लेना है तो अभी रिसर्च करना चाहिए क्योंकि दो महीने पहले मांग बढ़ने लगती है। हर 48 घंटे में हवाई किराए बदलते हैं। जितनी जल्दी बुकिंग उतनी बचत होती है

Year Ending Tour Planning: अगले महीने दिसंबर का महीना लगने वाला है। दिसंबर महीने के आखिर में लोग साल के अंत घूमने की योजना बनाते हैं। लेकिन साल के आखिर में कहां जाना है कैसे जाना है इस बात पर सबको खोज-बीन करनी पड़ती है। हम आपके लिए इस बारे में कुछ आवश्यक टिप्स लेकर आये हैं कि आपको इस साल के आखिर में घूमने की प्लानिंग कैसे करनी चाहिए। ईयर एंड पर घूमने की प्लानिंग कैसी हो। देश में कहां सस्ता टूर मिलेगा ? विदेश घूमना है तो कहां जाएं? कहां मनेगा सबसे अच्छा न्यू ईयर? ट्रैवल में रखें किन बातों का ध्यान? इन सब सवालों के जवाब हम यहां पर पेश कर रहे हैं।

प्लानिंग टिप्स

पैकेज लेना है तो अभी रिसर्च करना चाहिए। दो महीने पहले मांग बढ़ने लगती है। हवाई किराए हर 48 घंटे में बदलते हैं। जितनी जल्दी बुकिंग उतनी बचत होती है। रेल, रोड से कम दूरी का ट्रैवल संभव है। रोड ट्रैवल में ट्रैफिक जाम का ध्यान रखना चाहिए। होटल की बुकिंग जल्दी करना अच्छा होता है। लोकल कैब भी पहले से बुक कर लें

ट्रैवल टिप्स


एक साथ कई जगहें जाने में मजा नहीं आता है। पूरा अनुभव लेने के लिए समय चाहिए। अनप्लांड चीजों के लिए भी समय रखना चाहिए। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। लोकल लोगों, ट्रैवलर्स से बातचीत करें। छोटे ग्रुप में ट्रैवल सस्ता और बेहतर होता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पैसों की बचत संभव है। स्पॉट विजिट के लिए सुबह का वक्त उत्तम है।

खानपान का रखें ध्यान

टूर में लोकल व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें। स्ट्रीट फूड मजेदार लेकिन सावधान रहना चाहिए। साफ-सुथरी जगह का खाना ही खाना चाहिए। पानी की क्वालिटी का खास ख्याल रखना चाहिए। सलाद, कच्ची चीजें खाने में सावधानी रखें। व्यस्त स्टॉल, रेस्टोरेंट का खाना अच्छा होता है।

विदेशी टूर टिप्स

लोकल सिम कार्ड का इस्तेमाल करें। जहां जाना है उसके बारे में रिसर्च करें। जहां ज्यादा टूरिस्ट जाते हैं वो जगह सेफ होती है। अच्छे होटल, इंफ्रा वाली जगह पर जाना चाहिए। डेस्टिनेशन पर दिन में पहुंचना अच्छा होता है। अपने डॉक्यूमेंट्स की कॉपी साथ जरूर रखनी चाहिए। टूरिस्ट हेल्पलाइन का नंबर जरूर रखना चाहिए।

देश-विदेश घूमने के लिए ये हैं अनुमानित न्यू ईयर पैकेज

( 5 दिन, 4 रात)

दुबई 75,000 रुपये से शुरू

सिंगापुर 85,000 रुपये से शुरू

मलेशिया 55,000 रुपये से शुरू

थाईलैंड 45,000 रुपये से शुरू

बाली 88,000 रुपये से शुरू

बाकू 76,000 रुपये से शुरू

अलमाटी 76,000 रुपये से शुरू

श्रीलंका 49,000 रुपये से शुरू

नेपाल 46,000 रुपये से शुरू

USA 3,99,000 रुपये से शुरू

वियतनाम 88,000 रुपये से शुरू

न्यू ईयर पैकेज

( 8 दिन, 7 रात)

ऑस्ट्रेलिया 2,99,000 रुपये से शुरू

यूरोप 2,55,000 रुपये से शुरू

टर्की 1,18,000 रुपये से शुरू

न्यू ईयर पैकेज

(4 दिन, 3 रात)

कुर्ग 21,000 रुपये से शुरू

केरल 30,000 रुपये से शुरू

गोवा 25,000 रुपये से शुरू

सौराष्ट्र 25,000 रुपये से शुरू

कश्मीर 30,000 रुपये से शुरू

हिमाचल 25,000 रुपये से शुरू

लेह लद्दाख 30,000 रुपये से शुरू

अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज 25,000 रुपये से शुरू

अंडमान 33,000 रुपये से शुरू

लक्ष्यदीव 39,000 रुपये से शुरू

रामेश्वरम 15,000 रुपये से शुरू

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।