Indian Currency: अगर आपको पुराने सिक्के या नोटों को कलेक्शन करने का शौक है, तो आप घर बैठे लखपति बन सकते हैं। आपने सुना भी होगा कि पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत बहुत अधिक होती है। ऐसे ही हम आपको एक ऐसे नोट के बारे में बता रहे हैं जो भले ही चलन में न हो लेकिन अगर आपकी गुल्लक में है तो वो आपका तगड़ा फायदा करा सकती है। इन पुराने सिक्कों और नोटों की असली कीमत कितनी है यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म antiques और collectables में पता चल जाएगा।
अगर आपके पास इस तरह का 1 रुपये का नोट है तो यह नोट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में 45,000 रुपये का बिक रहा है। इस नोट पर 1957 में गवर्नर HM पटेल के साइन किए गए हैं। साथ ही इस नोट का सीरियल नबंर 123456 है।
बता दें कि 26 साल पहले भारत सरकार ने अपना 1 रुपये का नोट बंद कर दिया था। 1 जनवरी 2015 में इसकी प्रिटिंग दोबारा शुरू हुई। हालांकि कई लोगों के पास पुराने नोट अभी भी होंगे। यहां पुराने 1 रुपये के बंडल की मूल कीमत 49,999 रुपये है। इस पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट का ऑफर दिया है। जिससे इसकी कीमत घटकर 44,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा इन पुराने नोट को OLX या इंडियामार्ट की वेबसाइट पर बेचकर फायदा कमाया जा सकता है।
कहां बेच सकते हैं ये रुपये
अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं तो आप इंडियामार्ट (indiamart) जैसी तमाम तरह की वेबसाइट की बोली में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए कोई नियम और शर्तें नहीं लागू की गई हैं। इस सिक्के की फोटो लेकर आप एक सेलर के तौर पर वेबसाइट पर रजिस्टर करके फोटो को अपलोड कर दें। जिसको इन सिक्कों को खरीदने में रुचि होगी वह आपसे सीधे संपर्क करेंगे। इसके बाद बातचीत के जरिए आप इनकी कीमत तय कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः यह खबर कई स्रोत से लेकर बनाई गई है। मनीकंट्रोल हिंदी इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।)