Indian Currency: 5 रुपये का यह सिक्का आपको बना देगा 10 लाख रुपये का मालिक, जानिए कैसे

Indian Currency: 5 रुपये का पुराना सिक्का आपको घर बैठे लखपति बना देगा, इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
5 रुपये के सिक्के से बंपर कमाई

Indian Currency: अगर आपको पुराने नोट या सिक्के इकट्ठा करने का शौक है। ये शौक आपको लखपति बना सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कोरोनाकाल में आप इन पुराने सिक्कों और नोट से कैसे कमाई कर सकते हैं। आप अपनी गुल्लक, लॉकर में रखें पुराने सिक्कों और नोटों के जरिये घर बैठे कमाई कर सकते हैं। सबसे कमाल की बात ये है कि आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति ये पैसे बड़ी आसानी से कमा सकता है।

अपनी गुल्लक या लॉकर में रखें पुराने 5 और 10 रुपये के सिक्कों पर नजर डालें। ये सिक्के भले ही अब चलन में न हो लेकिन ये आपका बड़ा फायदा कर सकते हैं। ये पुराने नोट और सिक्के अपनी दादी या नानी के पर्स में भी देख सकते हैं। इन पुराने सिक्कों को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं। ऐसी एंटीक चीजों की इंटरनेशनल मार्केट में काफी मांग होती है।

ये सिक्का बना सकता है लखपति


इस समय कई ऐसी वेबसाइट हैं जहां पुराने नोट और स‍िक्‍कों की सेल होती है। यहां आप सिक्के बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। आपको 10 या 5 रुपये का वह सिक्का चाहिए, जिस पर वैष्णों माता की तस्वीर बनी हो। अगर आपके पास माता वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्के हैं तो आप इनको बेचकर पैसा कमा सकते हैं। इन सिक्कों को 2002 में जारी किया गया था। इन सिक्कों को ऑक्शन में बेचकर आप 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

खास है ये सिक्का

बता दे की यदि आपके Vaishno Devi की फोटो वाला सिक्का है तो इस सिक्के को हिन्दू धर्म में बहुत ही बेहद माना जाता है। हिन्दू धर्म में इसे भगवान की महिमा माना जाता है। इस सिक्के की पूजा होती है। कई लोग इसे माता का आशीर्वाद समझ अपने पर्स में भी रखते हैं।

Indian Currency: 5 रुपये का यह नोट घर बैठे लखपति बनने का दे रहा मौका, जानिए कैसे करें बिक्री

 

डिस्क्लेमरः यह खबर कई स्रोत से लेकर बनाई गई है। मनीकंट्रोल हिंदी इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।