International Girl Child Day: दुनियाभर में हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) मनाया जाता है। इस दिन को सबसे पहले साल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार मुहैया कराना है। ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। इस दिन आप अपनी बेटी को सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana -SSY) का गिफ्ट दे सकते हैं।
