Get App

IOB और बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई MCLR रेट, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOC) ने अपने सभी अवधि वाले लोन के MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जिसके चलते शनिवार से बैंक द्वारा दिए जाने वाले कंज्यूमर लोन महंगे हो गए है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2022 पर 7:51 AM
IOB और  बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई MCLR रेट, जानिए  कितनी हुई बढ़ोतरी
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और इंडियन ओवरसीज बैंक ( Indian Overseas Bank) ने अपने MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और इंडियन ओवरसीज बैंक ( Indian Overseas Bank) ने अपने MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के चलते कस्टमरों के लिए अधिकांश लोन महंगे हो जाएंगे। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOC) ने अपने सभी अवधि वाले लोन के MCLR में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जिसके चलते शनिवार से बैंक द्वारा दिए जाने वाले कंज्यूमर लोन महंगे हो गए है।

1 साल की अवधि वाले बेचमार्क लोन की MCLR 7.65 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दी गई है। इससे कार, पर्सनल और होम लोन पर असर पड़ेगा।

अर्थव्यवस्था में तेजी का संकेत, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 35% बढ़कर 6.48 लाख करोड़ पर पहुंचा

इसी तरह 2 से 3 साल की अवधि के लोन की MCLR में भी बढ़ोतरी की गई है और अब यह 7.18 फीसदी होगी। इसी तरह अब ओवरनाइट MCLR की दर 7.50 फीसदी होगी। जबकि 1 महीने की अवधि के लोन की MCLR 7.15 फीसदी होगी। जबकि 3 और 7 महीने की MCLR बढ़कर 7.70 फीसदी हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें