iPhone 13: केवल 25,900 रुपये में मिल रहा है यह शानदार मोबाइल, फ्लिपकार्ट ऑफर कर रहा है बंपर डिस्काउंट

Flipkart के मुताबिक, Apple का iPhone 13 बेहद फेमस और सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ये फोन कम कीमत पर आईफोन 14 जैसे कई फीचर्स ऑफर करता है। फ्लिपकार्ट ने iPhone 13 को 7,901 रुपये की छूट के बाद 61,999 रुपये में लिस्ट किया है। इसके अलावा आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी पर 5% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, जो कीमत को घटाकर 58,900 रुपये कर देता है

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 7:24 PM
आईफोन 13 (iPhone 13) ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बेहद ही कम कीमत पर अवेलबल है

एपल आईफोन (Apple iPhone) लवर्स के लिए एक दिल को खुश कर देने वाली न्यूज है। दरअसल यह आईफोन 13 (iPhone 13) ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बेहद ही कम कीमत पर अवेलबल है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर 36,099 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इस प्लेटफॉर्म पर आईफोन 13 की कीमत केवल 25,900 रुपये रह गई है।

सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

Flipkart के मुताबिक, Apple का iPhone 13 बेहद फेमस और सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ये फोन कम कीमत पर आईफोन 14 जैसे कई फीचर्स ऑफर करता है। फ्लिपकार्ट ने iPhone 13 को 7,901 रुपये की छूट के बाद 61,999 रुपये में लिस्ट किया है। इसके अलावा आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी पर 5% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, जो कीमत को घटाकर 58,900 रुपये कर देता है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 33,000 रुपये तक की ट्रेड-इन छूट प्राप्त कर सकते हैं। सभी उपलब्ध ऑफ़र और बैंक छूट के साथ, खरीदार Apple iPhone 13 को फ्लिपकार्ट से सिर्फ 25,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

एक्सप्रेसवे पर कार खराब हो जाने पर क्रेडिट कार्ड कर सकता है आपकी बड़ी मदद


क्या है इस फोन की खासियत

Apple iPhone 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है और यह पावरफुल A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। स्मार्टफोन में 12MP लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 4K डॉल्बी विजन एचडीआर वीडियो रिकॉर्ड कर की फैसेल्टी देता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए नाइट मोड के साथ 12MP का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा शामिल है। Apple के मुताबिक, डिवाइस 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है। साल 2021 में iPhone 13 प्रो और मिनी के साथ लॉन्च किया गया, iPhone 13 की शुरुआत में कीमत 79,900 रुपये थी।

iPhone 12 पर भी मिल रहा है डिस्काउंट

बता दें कि फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 के ही साथ साथ आईफोन 12 भी कम कीमत पर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 53,999 रुपये की रियायती कीमत पर दे रहा है। इसकी असल कीमत 59,900 रुपये है। खरीदार iPhone 12 के पर्पल, रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में से चुन सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।