iPhone 14 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट ऑफर, जानें एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर कितना सस्ता मिल रहा ये मोबाइल

iPhone 14 Discount Offer: अलग अलग प्लेटफॉर्म इस फोन पर ऑनलाइन और ऑफलाइन बेहद शानदार डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। भारत में आईफोन 14 की कीमत 79,900 रुपये तय की गई है। पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर्स में आपको यह फोन बेहद ही कम कीमत पर मिल सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं इस फोन पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर से जुड़ी तमाम डिटेल्स के बारे में

अपडेटेड May 02, 2023 पर 2:24 PM
iPhone 14 Discount Offer: अलग अलग प्लेटफॉर्म इस फोन पर ऑनलाइन और ऑफलाइन बेहद शानदार डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रहे हैं

अगर आप आने वाले वक्त में एपल आईफोन 14 (Apple iPhone 14) को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक काफी अच्छी खबर है। आईफोन 14 आपको काफी सस्ते प्राइस में मिल सकता है। अलग अलग प्लेटफॉर्म इस फोन पर ऑनलाइन और ऑफलाइन बेहद शानदार डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। भारत में आईफोन 14 की कीमत 79,900 रुपये तय की गई है। पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर्स में आपको यह फोन बेहद ही कम कीमत पर मिल सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं इस फोन पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर से जुड़ी तमाम डिटेल्स के बारे में।

Amazon लेकर आया है ये शानदार ऑफर

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन इंडिया पर एपल आईफोन 14 (Apple iPhone 14) की कीमत 71,999 रुपये है। अगर आप इसके लिए HDFC बैंक के डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 66,999 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा आप इस पर एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट भी उठा सकते हैं। अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आईफोन 14 पर आपको मैक्सिमम 22,688 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।


फ्लिपकार्ट पर चल रहा है ये ऑफर

फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बात करें तो यहां पर आईफोन 14 (Apple iPhone 14) की कीमत 69,999 रुपये पर मिल रहा है। अगर आप इसके लिए HDFC बैंक के डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसके बाद फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 65,999 रुपये हो जाती है। साथ ही एक्चेंज ऑफर में आप इस फोन पर मैक्सिमम 29,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं।

विजय सेल्स पर कितना सस्ता मिल रहा है iPhone 14

विजय सेल्स पर आईफोन 14 की कीमत 70,990 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर आपको 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 66,990 रुपये हो जाएगी।

एपल स्टोर पर क्या है डील

यहां पर एपल स्टोर (Apple Store) पर आईफोन 14 (iPhone 14) की कीमत 79,900 रुपये तय की गई है। वहीं अगर यहां पर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 74,900 रुपये हो जाती है।

क्रोमा पर आईफोन 14 की कीमत

एपल आईफोन 14 (Apple iPhone 14) की कीमत 71,999 रुपये है। अगर आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत यहां पर 67,999 रुपये हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।