अगर आप एप्पल आईफोन 14 (Apple iPhone 14) लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल iPhone अभी तक की सबसे कम कीमत पर अवेलबल हो रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आईफोन 14 अभी तक की सबसे कम कीमत पर अवेलबल है। अगर आप इस शानदार फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल बिग सेविंग डेज सेल में इस फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) की ये बिग सेविंग डेज सेल 15 मार्च को खत्म हो रही है। इंडिया में iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये तक है, लेकिन फ्लिपकार्ट की बिंग सेविंग डेज सेल में आप इस मोबाइल को केवल 65,999 रुपये जितनी कीमत पर ही खरीद सकते हैं। यानी फ्लिपकार्ट की इस सेल में आपको इस मोबाइल पर 13 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं iPhone 14+ जिसकी कीमत 89,900 रुपये केवल 73,999 रुपये जितनी कीमत पर अवेलबल है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये तय की गई है। जबकि फ्लिपकार्ट पर इसके 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 95,999 रुपये है। वहीं अगर iPhone 14+ के 256 जीबी वेरिएंट की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 83,999 रुपये है और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,999 रुपये है।
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग पर मिलेगा 1000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट
अगर आप इस शॉपिंग के दौरान ICICI बैंक या अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो आपको 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। वहीं अगर iPhone 14 pro की बात करें भारत मे यह मोबाइल 1,29,900 रुपये जितनी कीमत में अवेलबल है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 1,22,999 रुपये है। वहीं iPhone 14 pro max की इंडिया में कीमत 1,39,900 रुपये है जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 1,27,999 रुपये है। बताते चलें कि Apple ने iPhone 14 और iPhone 14+ को नए येलो कलर वेरिएंट भी ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है।