Get App

ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकते हैं अपने टैक्स रिफंड का स्टेटस, जानें क्या है इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका

अगर आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है और अपने टैक्स रिटर्न के इंतजार कर रहे हैं तो आप ऐसा ऑनलाइन भी कर सकते हैं। दरअसल इनकम टैक्स पोर्टल पर एक नई तरह की सुविधा को शुरू किया गया है। इसके जरिए आप सीधे अपने रिफंड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से पहले टैक्स पेयर्स TIN-NSDL वेबसाइट के जरिए अपने रिफंड को चेक कर पाते थे। हालांकि आप इसे अभी भी TIN-NSDL की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आइये समझ लेते हैं इसके स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 09, 2023 पर 10:51 AM
ऑनलाइन ऐसे चेक कर सकते हैं अपने टैक्स रिफंड का स्टेटस, जानें क्या है इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR File) करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। अगर आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है और अपने टैक्स रिटर्न के इंतजार कर रहे हैं तो आप ऐसा ऑनलाइन भी कर सकते हैं

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR File) करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। अगर आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है और अपने टैक्स रिटर्न के इंतजार कर रहे हैं तो आप ऐसा ऑनलाइन भी कर सकते हैं। दरअसल इनकम टैक्स पोर्टल पर एक नई तरह की सुविधा को शुरू किया गया है। इसके जरिए आप सीधे अपने रिफंड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से पहले टैक्स पेयर्स TIN-NSDL वेबसाइट के जरिए अपने रिफंड को चेक कर पाते थे। हालांकि आप इसे अभी भी TIN-NSDL की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आइये समझ लेते हैं इसके स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में।

कैसे चेक कर सकते हैं रिफंड का स्टेटस

यदि आपने अपनी वास्तविक कर देनदारी से अधिक कर का भुगतान किया है, तो आप आयकर विभाग से कर रिफंड का दावा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको क्विक लिंक के सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको तब तक नीचे की तरफ स्क्रॉल करना होगा जब तक कि आपको नो योर रिफंड स्टेटस दिखाई ना दे जाए। आपको इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना पैन नंबर, असेसमेंट ईयर और मोबाइल नंबर को इंटर करना होगा। इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा। ओटीपी को इंटर करते ही आपका रिफंड स्टेटस दिख जाएगा।

इनवैलिड पैन कार्ड लगा सकता है आपको 6,000 रुपयों की चपत, ITR भी दाखिल नहीं कर पाएंगे आप

दिक्कत होने पर शो होगा यह मैसेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें