Life Certificate: सरकारी पेंशन लेने पेंशनर के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर 2022 तक जमा करना होता है। पेंशनभोगी छह तरीके से अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से जमा कर सकते हैं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बायोमेट्रिक सपोर्ट वाली एक डिजिटल सर्विस है जो पेंशनर को दी जा रही है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का मतलब है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है। आइए जानते हैं जीवन प्रमाण पत्र आप कितने तरीके से जमा कर सकते हैं।
