Life Certificate Deadline: जल्दी निपटा लें यह काम, वरना डूब जाएंगे पैसे- बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे

आपको बिना रूकावट पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra or life certificate) जमा करना होगा

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 7:52 PM
Life Certificate Deadline: जल्दी निपटा लें यह काम, वरना डूब जाएंगे पैसे- बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे

Life Certificate Deadline: आपको बिना रूकावट पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra or life certificate) जमा करना होगा। आपके पास कुछ ही घंटों का समय बचा है। आज लाइफ सर्टिफिकेट जमा करे की अंतिम तारीख है। जीवन प्रमाण पत्र से यह पता चलेगा कि आप जीवित हैं। अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। अब ये काम आप अपने घर से अपनी सहूलियत के हिसाब से कर सकते हैं लेकिन अब जमा करने के लिए आपके पास कम समय बचा है।

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख

पेंशनर्स के लिए 28 फरवरी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख है। 1 मार्च से सरकार की ओर से दी गई छूट खत्म हो जाएगी। पेंशन निरंतर पाते रहने के लिए जरूरी है कि आज आज 28 फरवरी 2022 तक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। आम तौर पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख हर साल 30 नवंबर होती है लेकिन सरकारी पेंशनभोगियों को एक बड़ी राहत देते हुए इस साल 2 बार तारीख बढ़ाई गई थी।


यहां कर सकते हैं ऑनलाइन जमा

आप आधार बेस्ड ऑथेन्टिकेशन के जरिये ऑथेन्टिकेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://jeevanpramaan.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा। आपके पास आधार कार्ड, मौजूदा मोबाइल नंबर, पेंशन टाइप, PPO नंबर, पेंशन का अकाउंट नंबर तैयार रखना होग। ताकि एजेंट या पोस्टमैन के आने पर आप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट कर सके। इसके लिए आपका आधार कार्ड नबंर पेंशन देने वाली एजेंसी यानी बैंक या पोस्ट ऑफिस के पास रजिस्टर होना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।