Jio Family Recharge Plan: जियो के पास एक से बढ़कर एक से बढ़कर एक कई फायदे वाले प्लान हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत वाले कई किफायती प्लान ऑफर करती है। ऐसे प्लान जो 1,000 रुपये में आपको साल भर तक फायदे देते हैं। यहां आपको जियो के ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 1 रिचार्ज से परिवार के 4 लोगों को फायदा होता है। यानी, आप एक रिचार्ज से 4 मोबाइल चला सकते हैं। इस प्लान में OTT प्लेटफॉर्म, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं प्लान के फायदों के बारे में..
जियो फैमिली रिचार्ज प्लान (Jio Family Recharge Plan)
जियो का फैमली रिचार्ज प्लान एक पोस्टपेड प्लान (Postpaid Plan) है। ये 999 रुपये का बिलिंग साइकिल वाला रिचार्ज प्लान है। अगर इसके फायदों की बात करें तो इसमें 200GB डेटा ग्राहको को मिलता है। की सुविधा मिलती है। हालांकि, डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्रति जीबी 10 रुपये चार्ज लगता है। इसके अलावा 500जीबी तक डेटा रोलओवर बेनेफिट भी मिलता है। अगर यूजर अपना डेटा बचाता है तो उसे अगले महीने इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 यूजर्स या परिवार के सदस्य इस्तेमाल कर सकते हैं प्लान
जियो का फैमली रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल चार लोग यानी परिवार के 4 लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का बेनेफिट मिलेगा। इसमें आपको 5जी सर्विस का भी लाभ मिलेगा अगर आपके एरिया और फोन दोनों में 5जी सर्विस एक्टिव हो।
जियो की ओर से इस प्लान में रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा OTT बेनेफिट्स भी मिलेंगे। यूजर्स को Netflix Mobile Plan और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसमें यूजर्स को Amazon Prime Video का 1 साल के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ जियो यूजर्स जियो ऐप्स को भी फ्री में यूज कर सकता है।