मुकेश अंबानी (Mukesh Ambai) की अगुवाई वाले ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 27 मार्च को पांच महीने के लिए अपने नए होम ब्रॉडबैंड बैक-अब प्लान का ऐलान किया है। जियो के इस ब्रॉडबैंड 'बैक-अप प्लान' की कीमत 1,490 रुपये तय की गई है। कंपनी ने इस सर्विस के बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, यह बैक-अप ब्रॉडबैंड कनेक्शन यूजर्स को टाटा आईपीएल (Tata IPL) की बिना रुकावट स्ट्रीमिंग सहित कई सारे लाइव स्पोर्ट्स और दूसरी सर्विसेज देगा।
इसके अलावा यूजर्स को 1/2/7-दिन के ऑप्शंस के साथ जब भी जरूरत हो 10 MBPS से 30-100 MBPS तक की स्पीड के साथ अपग्रेड करने का ऑप्शन मिलेगा। जियो की यह योजना 30 मार्च 2023 से शुरू की जाएगी। जियो के इस नए प्लान में 24x7 कनेक्शन और हमेशा चालू बैकअप कनेक्टिविटी का बेनिफिट भी मिलेगा। रिलायंस जियो ने कहा, हमारी यह योजना अनकनेक्ट्ड घरों के लिए एक मोटिवेशन के तौर पर काम करेगी। इससे ऐसे लोगों को सीखने, काम करने, इंटरटेनमेंट और इस तरह के दूसरे कई शानदार एक्सपीरियंस का बेनिफिट मिलेगा।
ऐसे लगवा सकते हैं नया जियो फाइबर बैक अप कनेक्शन
आप नया जियो फाइबर कनेक्शन बुक करने के लिए 60008 60008 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके अलावा आप jio.com/fiber पर जाकर भी नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आप अपने नियर बाई Jio रिटेलर पर जाकर 99 रुपये में बैक-अप कनेक्शन को बुक कर सकते हैं। नए जियो फाइबर कनेक्शन में 1,490 रुपये में बैकअप प्लान, 5 महीने की सर्विस (990 रुपये) और इंस्टालेशन चार्ज (500 रुपये) की कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा एंटरटेनमेंट अपग्रेड में 500 रुपये / 1,000 रुपये - 100 रुपये / 200 रुपये प्रति माह 5 महीने के लिए चुकाने होंगे।
रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने इस सर्विस के लॉन्च होने पर कहा कि भारत के सबसे बड़े होम ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता के रूप में, हम जियो में ग्राहक को घर पर भरोसेमंद ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के साथ चौबीसों घंटे जुड़े रहने की आवश्यकता को समझते हैं। JioFiber बैकअप के साथ, हम घरों के लिए वैकल्पिक विश्वसनीय ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की पेशकश करना चाहते हैं।