बीसएनएल (BSNL) ने अपने प्रीपेड प्लान (prepaid plan) ग्राहकों के लिए नया प्लान लेकर आया है। जहां जियो, एयरटेल और वोडाफोन आईडिया ने अपने प्लान्स के रेट बढ़ाए हैं लेकिन BSNL ने कीमतों को कम कर दिया है। BSNL की कोशिश अपने साथ लोगों को खींचना है। अब BSNL ने एक प्लान लॉन्च किया है जिसमें 110 रुपये की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही ये सभी फायदे मिल रहे हैं।
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड - Bharat Sanchar Nigam Limited) का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्लान 110 दिन की वैलिडिटी के साथा आता है। साथ ही इसमें 2GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 220जीबी डेटा मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
Jio, Airtel और Vi से बेहतर है BSNL का प्लान
- जियो के पास 666 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है।
- एयरटेल के 666 रुपये वाले प्लान में 77 दिन की वैलिडिटी और 1.5जीबी रोजाना का डेटा मिलता है।
- Vi के 666 रुपये वाले प्लान में भी 77 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा मिलता है।
- वहीं, BSNL का 666 रुपये वाला प्लान जिसमें 110 दन वैलिडिटी और रोजाना 2जीबी डेटा मिलेगा।