LED Bulb: घर पर कौन सा LED बल्ब लगाएं? नॉर्मल या स्मार्ट, जानिए पूरी डिटेल

LED Bulb: इन दिनों घरों में LED बल्ब का काफी इस्तेमाल किया जाता है। यह नॉर्मल और स्मार्ट दो तरह के आते हैं। ऐसे में बहुत से भ्रम में रहते हैं कि आखिर घर पर कौन बल्ब लगाएं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही समस्या है तो इस लेख को पढ़कर आप अपनी समस्या दूर कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
LED Bulb: नॉर्मल LED बल्ब सफेद रंग के होते हैं। इन्हें घर में इस्तेमाल किया जाता है।

LED Bulb: इन दिनों बिजली पहले के मुकाबले काफी महंगी हो गई है। बहुत से लोग बिजली के बिल से परेशान रहते हैं। ऐसे में अब लोग LED बल्ब लगाने लगे हैं। LED बल्ब के कई सारे ऑप्शन मार्केट में मौजूद हैं। इसमें आपको नॉर्मल और स्मार्ट LED बल्ब मिल जाएंगे। आज भी लोग अपने घर में ज्यादातर नॉर्मल LED बल्ब ही इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग नॉर्मल LED बल्ब और स्मार्ट LED बल्ब के बीच अंतर नहीं जानते हैं। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूजन में हैं तो हम आपको दोनों ही बल्बों के बारे में बता रहे हैं। ताकि आपके अंदर किसी भी तरह का कंफ्यूजन न रह जाए।

स्मार्ट LED बल्ब बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। अगर आप स्मार्ट LED बल्ब के फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हम इसकी डिटेल बता रहे हैं। इसके बाद आप अपने घर में स्मार्ट LED बल्ब का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे।

नॉर्मल LED बल्ब


नॉर्मल LED बल्ब सफेद रंग की रोशनी करते हैं। इन्हें खुद से ही ऑन-ऑफ करना होता है। वहीं इनकी रोशनी जरूरत के मुताबिक पूरी होती है। ये बल्ब अलग-अलग वॉट के आते हैं। जिन्हें आप अपने हिसाब से खरीद सकते हैं। नॉर्मल LED बल्ब की कीमत 50 रुपये से शुरू हो जाती है और 200 रुपये तक जाती है। हालांकि साइज के हिसाब से भी इनकी कीमत निर्धारित की जाती है। लेकिन इन्हें खरीदना काफी किफायती रहता है। नॉर्मल LED बल्ब आकार में छोटे होते हैं। पढ़ाई लिखाई के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। यह बिजली बिल की खपत कम करने में मददगार साबित होते हैं।

Air Conditioner: मूसलाधार बारिश और आंधी के समय क्या AC चला सकते हैं? कई लोगों को नहीं है मालूम

स्मार्ट LED बल्ब

स्मार्ट LED बल्ब कलर फुल होते हैं। इन बल्ब को ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। ये बल्ब अंधेरा होने पर अपने आप ऑन और ऑफ हो सकते हैं। स्मार्ट LED बल्ब आपको कई आकार में मिल जाते हैं। इन्हें आप अपने पसंदीदा आकार में चुन सकते हैं। स्मार्ट LED बल्ब की रोशनी नॉर्मल LED बल्ब के मुकाबले कम होती है। हालांकि स्मार्ट LED बल्ब की रोशनी और रंग को बदला जा सकता है। इन की शुरुआती कीमत 300 रुपये से शुरू होती है। 1000 रुपये तक जा सकती है। इनका इस्तेमाल पार्टी या एंबिएंट लाइटिंग के तौर पर किया जाता है। इनसे बिजली की खपत ज्यादा होती है। इनमें कम समय में खराबी भी आ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।