Life Certificate: अगर पेंशनर्स अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाएं हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार ने पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकट जमा करने की समयसीमा में छूट दी है। पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में आ रही दिक्कतों के कारण मोदी सरकार ने यह समयसीमा 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है।
