LPG सिलेंडर देश के करीब सभी रसोई घरों में पहुंच चुका है। लेकिन अभी भी कई ऐसे रसोई घर हैं जहां LPG सिलेंडर नहीं पहुंच सका है। सिलेंडर अधिक महंगे होने की वजह से भी बहुत से लोग हैं, सिलेंडर नहीं खरीद पा रहे हैं। लिहाजा बहुत से LPG सिलेंडर के उपभोक्ता सरकारी सब्सिडी पर निर्भर हैं। ऐसे में केंद्र सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए सब्सिडी मुहैया कराती है। अगर आप एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए इसे आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना बेहद जरूरी है।
ऐसे में कई तरीके हैं जिससे आप अपना LPG कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। ऑनलाइन लिंक करने का प्रोसेस सबसे आसान है, जिसके जरिए आप बहुत जल्दी अपना कनेक्शन लिंक करवा सकते हैं। इसके अलावा मैनुअली भी ये प्रोसेस अपनाया जा सकता है। IVRS (Interactive Voice Response System) औए SMS के जरिए भी आप अपने आधार को LPG कनेक्शन से जोड़ सकते हैं।
जानिए कैसे करें ऑनलाइन लिंक
सबसे पहले UIDAI के Resident Self Seeding वेब पेज पर जाएं। अपनी पूरी डिटेल दर्ज करें। LPG को सिलेक्ट करें और अपनी स्कीम का नाम डालें। फिर इसके बाद इंडेन गैस है तो IOCL सेलेक्ट करें और भारत गैस कनेक्शन पर BPCL सेलेक्ट करें। फिर आगे दी गई लिस्ट में डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सिलेक्ट करें। अपना कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर डालकर सब्मिट करें। अब आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP को भरें और दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन करें। डिटेल वेरिफिकेशन होने के बाद इसका एक नॉटिफिकेशन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। बस अब आपका LPG कनेक्शन आधार के साथ लिंक हो जाएगा।
ऑफलाइन LPG कनेक्शन से आधार को ऐसे करें लिंक
अगर आप आधार को LPG से ऑफलाइन लिंक करना चाहते हैं तो आपको अपने डिस्ट्रीब्यूटर को एक एप्लीकेशन देना होगा। सब्सिडी फॉर्म को आसानी से अपने गैस कनेक्शन की वेबसाइट से डाउनलोड करें। अब फॉर्म का प्रिंट आउट लें और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें। अपने पास का डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस पर जाना होगा। अब सही तरीके से भरे हुए फॉर्म को जमा कर दें। इसके बाद आपका LPG कनेक्शन आधार से लिंक हो जाएगा।