Get App

LPG कनेक्शन पर चाहिए सब्सिडी तो आधार से ऐसे करें लिंक, जानिए Step By Step पूरा प्रॉसेस

LPG सब्सिडी का फायदा लेने के लिए उसे आधार से लिंक करना बेहद जरूरी है। ऐसे में कई तरीके हैं जिससे आप अपना LPG कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 11:09 AM
LPG कनेक्शन पर चाहिए सब्सिडी तो आधार से ऐसे करें लिंक, जानिए Step By Step पूरा प्रॉसेस
गैस सिलिंडर पर सब्सिडी पाने के लिए अपने LPG कनेक्शन से लिंक करें Aadhaar

LPG सिलेंडर देश के करीब सभी रसोई घरों में पहुंच चुका है। लेकिन अभी भी कई ऐसे रसोई घर हैं जहां LPG सिलेंडर नहीं पहुंच सका है। सिलेंडर अधिक महंगे होने की वजह से भी बहुत से लोग हैं, सिलेंडर नहीं खरीद पा रहे हैं। लिहाजा बहुत से LPG सिलेंडर के उपभोक्ता सरकारी सब्सिडी पर निर्भर हैं। ऐसे में केंद्र सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए सब्सिडी मुहैया कराती है। अगर आप एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए इसे आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना बेहद जरूरी है।

ऐसे में कई तरीके हैं जिससे आप अपना LPG कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। ऑनलाइन लिंक करने का प्रोसेस सबसे आसान है, जिसके जरिए आप बहुत जल्दी अपना कनेक्शन लिंक करवा सकते हैं। इसके अलावा मैनुअली भी ये प्रोसेस अपनाया जा सकता है। IVRS (Interactive Voice Response System) औए SMS के जरिए भी आप अपने आधार को LPG कनेक्शन से जोड़ सकते हैं।

जानिए कैसे करें ऑनलाइन लिंक

सबसे पहले UIDAI के Resident Self Seeding वेब पेज पर जाएं। अपनी पूरी डिटेल दर्ज करें। LPG को सिलेक्ट करें और अपनी स्कीम का नाम डालें। फिर इसके बाद इंडेन गैस है तो IOCL सेलेक्ट करें और भारत गैस कनेक्शन पर BPCL सेलेक्ट करें। फिर आगे दी गई लिस्ट में डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सिलेक्ट करें। अपना कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर डालकर सब्मिट करें। अब आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP को भरें और दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन करें। डिटेल वेरिफिकेशन होने के बाद इसका एक नॉटिफिकेशन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। बस अब आपका LPG कनेक्शन आधार के साथ लिंक हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें