LPG Cylinder Price Hike: करीब पांच महीनों के बाद तेल कंपनियों ने LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 2012 रुपये की जगह 2003 रुपये में मिलेगा।
घरेलू रसोई गैस के बढ़ाए दाम
आज कंपनियों ने रसोई गैस के दाम बढ़ दिये हैं। 6 अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। मंगलवार 22 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब दिल्ली और मुंबई में LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 976 रुपए चुकाना होगा। चेन्नई में एक गैस सिलेंडर की कीमत 965.50 रुपए थी जबकि अब 987.50 रुपए चुकाना होगा।
19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 9 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमतें 2003 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई हैं। वहीं, कोलकाता में कीमतें 8 रुपये कम होकर 2087 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में कीमत करीब 9 रुपये कम हुई है।