1 March 2022: 1 मार्च 2022 से आपके जीवन से जुड़े कई नियमों में बदलाव आ जाएगा। इन नियमों में बैंक से पैसा निकालने के लगने वाले चार्जेस जमा करने से जुड़ें हैं। कल से सिलेंडर के दाम भी बदल जाएंगे। आज लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंति तारीख हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
मार्च 2022 से लागू हो जाएंगे ये सभी नियम
इंडिया पोस्ट का बढ़ेगा चार्ज
IPPB यानि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) ने अपने डिजिटल सेविंग्स अकाउंट के लिए क्लोजर चार्जेस लेना शुरू कर दिया है। अगर आपका इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सेविंग खाता है तो आपको इस चार्ज का पेमेंट अकाउंट बंद करते समय करना होगा। यह चार्ज 150 रुपये है और इस पर GST अलग से देना होगा। बैक की ओर से ये नया नियम 5 मार्च 2022 से लागू किया जाएगा।
LPG रसोई गैस सिलेंडर प्राइस
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है। इस बार देखना होगा कि 1 जनवरी 2022 को नये साल के दिन सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होता है या नहीं।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख
पेंशनर्स के लिए 28 फरवरी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख है। 1 मार्च से सरकार की ओर से दी गई छूट खत्म हो जाएगी। पेंशन निरंतर पाते रहने के लिए जरूरी है कि आज आज 28 फरवरी 2022 तक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। आम तौर पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख हर साल 30 नवंबर होती है लेकिन सरकारी पेंशनभोगियों को एक बड़ी राहत देते हुए इस साल 2 बार तारीख बढ़ाई गई थी।