LPG Cylinder: पेटीएम (Paytm की तरफ से यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक डील का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर बुक करने पर एक शानदार डील ऑफर किया है। इसमें यूजर्स को फ्री में गैस सिलेंडर लेने का मौका मिल रहा है। अगर आप पेटीएम के नए यूजर्स हैं तो कंपनी गैस सिलेंडर बुक करते समय अतिरिक्त लाभ दे रही है। बता दें कि पेटीएम के जरिए इंडेन, भारत और HP गैस के यूजर्स अपना LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।
ऐसे मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
पेटीएम के सभी यूजर्स को अपना गैस सिलेंडर फ्री में बुक करने का मौका मिलता है। यूजर्स पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने के बाद जब पेमेंट करते हैं तो उन्हें कूपन कोड FREEGAS का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा पेटीएम के जो नए यूजर्स हैं वो बुकिंग पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक हासिल कर सकते हैं। पेटीएम ऐप पर पेमेंट करते समय उन्हें प्रोमो कोड "FIRSTCYLINDER" का इस्तेमाल करना होगा। इंडेन, HP और भारत तीनों गैस एजेंसियों के लिए यह ऑफर वैलिड है। इसके अलावा पेटीएम पोस्टपेड के नाम से मशहूर पेटीएम नाउ पे लेटर सर्विस में रजिस्टर करके अगले महीने सिलेंडर बुकिंग के लिए भी पेमेंट कर सकते हैं।
जानिए Paytm के जरिए LPG सिलेंडर कैसे करें बुक
सबसे पहले अपने फोन में अपना पेटीएम ऐप खोलें। फिर रिचार्ज और बिल पमेंट सेगमेंट के तहत बुक गैस सिलेंडर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद गैस प्रोवाइडर का चयन करने का विकल्प मिलेगा। बाद में, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID या कंज्यूमर नंबर एंटर करें। फिर पेमेंट करते समय पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे अपने पसंदीदा मोड के जरिए पेमेंट करें। साथ ही, कूपन कोड सेक्शन में प्रोमो कोड 'FREEGAS' को जरूर जोड़ें। पेमेंट के बाद आपका प्रोसेस पूरा हो जाएगा। फिर गैस सिलेंडर को नजदीकी गैस एजेंसी द्वारा रजिस्टर्ड पते पर पहुंचाया जाएगा।