Get App

LPG Cylinder: Paytm पर यूजर्स को फ्री में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

LPG Cylinder: पेटीएम ने नए यूजर्स के लिए के बेहद आकर्षक डील का ऐलान किया है। जिसमें यूजर्स के पास फ्री में LPG गैस सिलेंडर लेने का मौका है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2022 पर 5:14 PM
LPG Cylinder: Paytm पर यूजर्स को फ्री में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे उठाएं फायदा
Paytm ने अपने यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर बुक करने पर एक शानदार डील ऑफर की है.

LPG Cylinder: पेटीएम (Paytm की तरफ से यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक डील का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर बुक करने पर एक शानदार डील ऑफर किया है। इसमें यूजर्स को फ्री में गैस सिलेंडर लेने का मौका मिल रहा है। अगर आप पेटीएम के नए यूजर्स हैं तो कंपनी गैस सिलेंडर बुक करते समय अतिरिक्त लाभ दे रही है। बता दें कि पेटीएम के जरिए इंडेन, भारत और HP गैस के यूजर्स अपना LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं।

ऐसे मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

पेटीएम के सभी यूजर्स को अपना गैस सिलेंडर फ्री में बुक करने का मौका मिलता है। यूजर्स पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने के बाद जब पेमेंट करते हैं तो उन्हें कूपन कोड FREEGAS का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा पेटीएम के जो नए यूजर्स हैं वो बुकिंग पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक हासिल कर सकते हैं। पेटीएम ऐप पर पेमेंट करते समय उन्हें प्रोमो कोड "FIRSTCYLINDER" का इस्तेमाल करना होगा। इंडेन, HP और भारत तीनों गैस एजेंसियों के लिए यह ऑफर वैलिड है। इसके अलावा पेटीएम पोस्टपेड के नाम से मशहूर पेटीएम नाउ पे लेटर सर्विस में रजिस्टर करके अगले महीने सिलेंडर बुकिंग के लिए भी पेमेंट कर सकते हैं।

EPFO: अगले महीने के अंत में मोदी सरकार ट्रांसफर कर सकती है पैसा, जानें डिटेल्स

जानिए Paytm के जरिए LPG सिलेंडर कैसे करें बुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें