LPG Price: आज से वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। आज ही लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। एलपीजी सिलेंडर के दाम 92 रुपये तक कम हो गए हैं। आज से ही नए रेट अपडेट हो गए हैं। हालांकि एलपीजी के दामों में यह राहत केवल कमर्शियल सिलेंडर के ग्राहको को ही मिली है। वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है।
14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही हैं। दरअसल, सरकार ने मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं अब शनिवार को 92 रुपये की कटौती की गई है।
जानिए अपने शहर में नए रेट
दिल्ली- 2,028 रुपये प्रति 19kg सिलेंडर
बता दें कि मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 350 रुपये से ज्यादा बढ़ गई थीं। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए थे।
1 अप्रैल 2022 को दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2,253 रुपये में मिल रहा था और आज से कीमतें कम होकर 2,028 रुपये हो गई हैं। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में पिछले एक साल में सिर्फ 225 रुपये की कमी की गई है।