LPG rate: घर का सारा बजट आपकी रसोई पर निर्भर करता है। हर महीने तेजी से बढ़ते LPG के दाम लोगों की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। 1 जून को LPG गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। खुशखबरी ये है कि LPG सिलेंडर 1 जून से सस्ता हो गया है। ये बदलाव सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर में देखने को मिला है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है।
कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर
1 मई को LPG सिलेंडर करीब 172 रुपए सस्ता हुआ था लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला था। एक बार फिर दिल्ली में 1 जून से कमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपए सस्ता हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1773 रुपए हो गई है। 1 मई को घरेलू LPG की कीमत 1103 रुपए और 1 जून से भी घरेलू LPG की कीमत वही रहेगी।
कमर्शियल सिलेंडर के गिरे दाम
1 जून से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 1773 रुपए, कोलकाता में 1875.50 रुपए, मुंबई में 1725 रुपए और चेन्नई में सबसे महंगा 1937 रुपए में मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर आज 83.50 और सस्ता हुआ है। 1 मई से 1 जून के बीच कोलकाता में सिलेंडर 1960.50, मुंबई में 1808.5 और चेन्नई में 2021.50 था जिसकी कीमत आज से अपडेट कर दी गई है।