Get App

मराठी फिल्म शेर शिवराज ने मचाई धूम, ओपनिंग वीकेंड में हुई 4 करोड़ की जोरदार कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि महाराष्ट्र में इस समय कई जगहों पर मराठी फिल्में हिंदी फिल्मों से भी अच्छी कमाई कर रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2022 पर 12:57 PM
मराठी फिल्म शेर शिवराज ने मचाई धूम, ओपनिंग वीकेंड में हुई 4 करोड़ की जोरदार कमाई
शेर शिवराज के पहले पावनखिंड, झिम्मा और पांडु जैसी मराठी फिल्में भी कमाई के झंडे गाड़ चुकी हैं

मराठी फिल्म शेर शिवराज (Sher Shivraj) बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। इसने हिंदी में रिलीज फिल्म जर्सी से प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपने शुरुआती वीकेंड में 4 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। दिग्पाल लांजेकर (Digpal Lanjekar) द्वारा निर्देशित फिल्म में चिन्मय मांडलेकर (Chinmay Mandlekar) और मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni) प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की घटनाओं पर आधारित है। कोरोना के प्रतिबंधों से राहत मिलने के बाद से रिलीज होने वाली हिंदी और साउथ की फिल्मों ने जोरदार बिजनेस किया है। अब ये मराठी फिल्म भी कमाई के झंडे गाड़ रही है।

पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड में अच्छी फिल्मों की रिलीज के बावजूद मराठी, पंजाबी और बंगाली में छोटी, क्षेत्रीय भाषा की फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया था। मराठी फिल्में पावनखिंड, झिम्मा और पांडु एवं पंजाबी फिल्म आजा मेक्सिको चलिये को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला।

वैसे भी मल्टीप्लेक्स अक्सर ऐसी फिल्मों की रिलीज के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्लानिंग करते हैं। लॉकडाउन में लंबे समय तक घरों में बंद रहने के बाद अब दर्शक अच्छी फिल्मों का बढ़िया तरीके से लुत्फ उठा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें